फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special buses will run for six districts for HCS exam

Jind News: एचसीएस परीक्षा के लिए छह जिलों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

Sat, 03 Feb 2024 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Feb 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Special buses will run for six districts for HCS exam
03जेएनडी10-सामान्य बस अड्डा, जहां से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। संवाद
जींद। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से हरियाणा के विभिन्न जिलों में दस और 11 फरवरी को ली जाने वाली परीक्षा को लेकर जींद रोडवेज डिपो स्पेशल बसें चलाएगा। अभ्यर्थी रोडवेज की स्पेशल बसों से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं, जिससे उनका ज्यादा समय खराब भी नहीं होगा और उन्हें जींद से परीक्षा केंद्र के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि रोडवेज डिपो में अभी स्पेशल बसों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन डिपो प्रबंधन के अनुसार परीक्षा के दिन जिस भी जिले के लिए अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होगी उसी जिले में रोडवेज बस को भेज दिए जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

सुबह और शाम को होगी परीक्षा

हरियाणा में दस और 11 फरवरी को अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में सुबह और शाम के सत्र में एचसीएस तथा अन्य अलाइड सर्विसेज प्रीलिमनरी की लिखित परीक्षा होगी। सुबह के समय 10 से 12 बजे तक और शाम को 3 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इसे लेकर जींद से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसे लेकर परिवहन विभाग ने बसों के इंतजाम के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्जन

दस और 11 फरवरी को अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला जिलों में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से एचसीएस परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसको लेकर जींद के अलावा नरवाना और सफीदों सब डिपो के अधिकारियों को बसों का बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। -कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed