फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special buses run for Geeta Jayanti Mahotsav

Jind News: गीता जयंती महोत्सव के लिए चलाईं स्पेशल बसें

Thu, 05 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Special buses run for Geeta Jayanti Mahotsav
05जेएनडी07-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस, जो गीता जयंती पर स्पेशल चलाई जा रही है। संवाद
जींद। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव शुरू हो गया है। इसके भव्य आयोजन का लोग आनंद उठा सकें, इसके लिए जींद डिपो ने भी स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। महोत्सव 15 दिसंबर तक चलेगा। ऐसे में जींद डिपो प्रबंधन की तरफ से इसके लिए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों से 50 प्रतिशत किराया लिया जाएगा। इसके लिए परिचालक की ओर से यात्रियों को सामान्य टिकट के स्थान पर मुख्यालय से विशेष टिकट या कूपन दिया जा रहा है। जिन यात्रियों को किराये में पहले से 50 प्रतिशत तक छूट प्राप्त है, उनको यह सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

हर साल कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र के एक महत्वपूर्ण स्थल ब्रह्म सरोवर में आयोजित किया जाता है। इसके बारे में माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यहां पर देश-प्रदेश से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। बाकायदा यहां मेले का आयोजन भी होता है। 15 दिसंबर को महोत्सव का समापन समारोह होगा। इसको लेकर रोजाना सुबह 7 बजे जींद बस स्टैंड से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए पहली बस चल रही है। इसके बाद सुबह 9 और फिर समय-समय पर कुरुक्षेत्र के लिए अन्य बसें चलाई जा रही हैं। जो यात्री कुरुक्षेत्र जा रहे हैं, उनसे इस समय आधा किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र जाने के लिए स्पेशल बसों को चलाया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को किराये पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके लिए कूपन सिस्टम शुरू किया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद

05जेएनडी07-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस, जो गीता जयंती पर स्पेशल चलाई जा रही है। संवाद

05जेएनडी07-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस, जो गीता जयंती पर स्पेशल चलाई जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed