फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Soon we will get relief from the crowd in front of the emergency ward

Jind News: इमरजेंसी वार्ड के सामने लगने वाली भीड़ से मिलेगा जल्द छुटकारा

Thu, 21 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Soon we will get relief from the crowd in front of the emergency ward
20जेएनडी19-नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची के लिए लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया है कि इमरजेंसी वार्ड के सामने अक्सर लगने वाली भीड़ से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण वार्डों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, पुरानी बिल्डिंग में स्थित गायनी वार्ड को अब नई बिल्डिंग में नीचे ही आई वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही नई बिल्डिंग में स्थित आई (नेत्र वार्ड) को प्रथम तल पर शिफ्ट किया जाएगा ताकि मरीजों को पहुंचने में आसानी हो। इसके अलावा ई सीजी वार्ड को भी प्रथम तल पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

यह शिफ्टिंग जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। इससे पुरानी बिल्डिंग में जगह खाली हो सकेगी और इमरजेंसी क्षेत्र में भीड़ कम होगी। वार्डों की शिफ्टिंग के लिए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला व डॉ. रघुवीर पूनिया ने प्लांनिंग तैयार की। गायनी, ईसीजी व आई वार्ड के प्रभारियों से उनके सामान और शिफ्टिंग को लेकर बातचीत की और सामान उठाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में गायनी वार्ड है। आए दिन यहां ओपीडी 270 से 300 तक पहुंचती है। ऐसे में यहां महिलाओं उनके साथ आने वाले परिजनों का जमावड़ा लगा रहता है। हालांकि वार्ड के सामने बैड भी लगाए गए हैं लेकिन अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच के लिए उन्हें कई बार नई बिल्डिंग का रुख करना पड़ता है।
ऐसे में गायनी वार्ड को नई बिल्डिंग में ही शिफ्ट किया जा रहा है ताकि सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। नई बिल्डिंग में ही ऑपरेशन के बाद जच्चा व बच्चा को उपचार के लिए वार्ड बनाया हुआ है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं : डॉ. भोला
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि यह बदलाव मरीजों की सुविधा और अस्पताल की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड के सामने अक्सर मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लग जाती है। वार्डों की शिफ्टिंग से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। वहीं महिला मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नई बिल्डिंग में ही अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर व उपचार वार्ड बनाया है। नई बिल्डिंग में ओपीडी विंग आने से महिलाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed