{"_id":"60cf85fd8ebc3e32cb6f6c6d","slug":"son-s-life-was-saved-by-opening-the-noose-but-not-the-mother-s-jind-news-rtk613915358","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा खुलने से बेटे की बच गई जान पर मां की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा खुलने से बेटे की बच गई जान पर मां की नहीं
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर सरंपच बलबीर देशवाल और परिजनों से जानकारी लेती हुई। संवाद
- फोटो : Jind
गांगोली गांव में पति और पत्नी के बीच घरेलू कलह महिला की जान की दुश्मन बन गई। फंदा लगाने से जहां महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति हिसार के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर 25 वर्षीय संध्या ने अपने ढाई साल के बेटे लक्की को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फंदा लगा लिया था। इसमें महिला की तो मौत हो गई, लेकिन रस्सी खुलने की वजह से लक्की बच गया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर 28 वर्षीय अजीत ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन वह बच गया। फिलहाल हिसार के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने संध्या की मां शीला देवी के बयान पर अजीत के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शीला देवी ने बताया कि उसकी बेटी के साथ अजीत रोजाना मारपीट करता था। शनिवार को भी उसने मारपीट की थी। इसमें उसकी एक बाजू में ज्यादा दर्द हो रहा था। बेटी ने फोनकर बताया था कि पिटाई की वजह से उसे चक्कर आ रहा है। इसके बाद उन्होंने संध्या को समझाया था कि वह अजीत से बात करेंगे।
शीला ने बताया की इससे पहले भी कई बार उसकी बेटी के साथ अजीत मारपीट कर चुका था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। वह पंचायत में माफी मांगकर हर बार पिटाई करता। दो वर्ष पहले पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को भी शिकायत दी थी। इसमें पुलिस थाने में उन्होंने माफी मांगकर भविष्य में पिटाई नहीं करने की बात कही थी। इसी तरह वह उसकी बेटी के साथ अकसर पिटाई करता था।
विज्ञापन
मां-बाप की लड़ाई की सजा मासूम लक्की को मिली
पति-पत्नी के बीच विवाद का खामियाजा अब ढाई साल के लक्की को भुगतना पड़ेगा। लक्की के सिर से मां का साया उठ गया है। साथ ही पिता के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। ऐसे में माता-पिता का झगड़ा लक्की पर भारी पड़ेगा।
गांव में जितने मुंह उतनी बात
हालांकि संध्या के परिजनों ने अजीत पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, लेकिन गांव में जितने मुंह उतनी बात वाली स्थिति रही। लोग अजीत को लेकर कई प्रकार के सवाल उठा रहे हैं।
पति के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज
शीला के बयान पर अजीत के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को शहर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -छतरपाल, थाना प्रभारी पिल्लूखेड़ा।

महिला के आत्महत्या करने के बाद गांगोली गांव में विलाप करते संध्या के परिजन। संवाद- फोटो : Jind