फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Son of former sarpanch of Kabrachha stabbed to death

Jind News: काब्रच्छा के पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू मारकर हत्या

Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Son of former sarpanch of Kabrachha stabbed to death
प्रीतम खेतों में गया तो पीछे से मनीष ने दिया वारदात काे अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव काब्रच्छा में शनिवार शाम को रंजिश के चलते पूर्व सरपंच वेदप्रकाश के बेटे प्रीतम (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर गांव का ही आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव काब्रच्छा निवासी प्रीतम और उसका गांव का ही मनीष की आपस में रंजिश थी। शनिवार शाम को प्रीतम खेतों में गया था, तभी पीछे से मनीष भी पहुंच गया और मनीष ने प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रीतम को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि इन दोनों की पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। प्रीतम मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक की चाकू से वार कर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed