फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Son gets his father's shop closed by welding

बेटे ने पिता की दुकान को वेल्डिंग करके करवाया बंद

Fri, 04 Dec 2020 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Son gets his father's shop closed by welding
बेटे द्वारा वेल्डिंग करके बंद की गई बुजुर्ग की दुकान। संवाद। - फोटो : Jind
दो दिन पहले जिस बेटे, बहू और पौत्र ने बुजुर्ग की पिटाई की थी, अब उसी के बेटे ने अपने पिता की दुकान को रात को वेल्डिंग करवाकर बंद करवा दिया। सुबह जब बुजुर्ग अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने दुकान पर वेल्डिंग देखी। इसके बाद बुजुर्ग न्याय की गुहार लगाने के लिए शहर थाना पहुंचा। पुलिस ने जब उसके बेटेसे संपर्क किया तो उसने कहा कि वह बाहर गया हुआ है। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे शनिवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया जाता है, नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी दौलतराम ने बताया कि वह अपनी छोटी दुकान में सुनार का काम करता है। उसके पास में ही उसके बेटे की दुकान है। कुछ दिन से उसका बेटा उसे दुकान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। तीन दिन पहले उसके बेटे, बहू और पौत्र ने दुकान पर उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद उसने शहर थाना में इसकी शिकायत दी थी। कुछ सामाजिक लोग आकर बीच-बचाव किया। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान को वेल्डिंग की मदद से बंद करवाया गया था। इसके बाद उसने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने कहा कि उन्होंने बुजुर्ग के बेटे को बुलाया था, वह बाहर गया हुआ है। शनिवार दस बजे तक का उसके बेटे को समय दिया गया है। यदि वह मानता है तो ठीक नहीं तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

 शहर थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा बुजुर्ग दौलतराम। संवाद

शहर थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा बुजुर्ग दौलतराम। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed