फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Somesh got first place in the 36 kg weight category of under-14 boxing

Jind News: बॉक्सिंग में अंडर-14 के 36 किलो भार वर्ग में सोमेश ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Somesh got first place in the 36 kg weight category of under-14 boxing
06जेएनडी23-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच - फोटो : स्रोत- आयोजक
जींद। शहर के अर्जुन स्टेडियम में ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की प्राचार्य अनिता सांगवान ने शिरकत की। कोच रामनिवास और जोगेंद्र ने बताया कि अंतिम दिन बॉक्सिंग और योग प्रतियोगिता हुई। बॉक्सिंग में अंडर-14 आयु वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में सोमेश ने प्रथम, 50 किलो भार वर्ग में प्रतीक और 46 किलो भार वर्ग में मयंक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं योग की अंडर-14 आर्टिस्टिक सोलो योगा में अर्पित गर्ग ने प्रथम, दिग्विजय ने दूसरा और शौर्य मोर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में हर्षित ने प्रथम और हिमांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-19 आयु वर्ग में विवेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्टिस्टिक पेयर की अंडर-14 आयु वर्ग की कैटेगरी में अर्पित गर्ग और दिव्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 में हिमांशु और आर्यन व अंडर-19 आयु वर्ग में अंशुल और अंकुश ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिदमिक पेयर में अर्पित और दिव्यांश ने प्रथम, अंडर-17 में हिमांशु और आर्यन व अंडर-19 आयु वर्ग में अंशुल और अंकुश ने प्रथम स्थान हासिल किया। योगा की अंडर-14 ट्रेडिशनल कैटेगरी में शौर्य मोर ने प्रथम, दिव्यांश ने दूसरा और पुष्पेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में आर्यन ने प्रथम, हर्षित ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग में अंकुश ने प्रथम, दिपांशु ने दूसरा और विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया।

06जेएनडी23-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच

06जेएनडी23-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच- फोटो : स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed