{"_id":"69406190a9a709081c091b4f","slug":"solving-problems-is-the-top-priority-of-the-administration-adc-jind-news-c-199-1-jnd1010-145446-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : एडीसी
विज्ञापन
15जेएनडी08 : लघु सचिवालय में समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते एडीसी विवेक आर्य और सीटीएम मोन
- फोटो : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का स्वागत करते कटका क्लब के पदाधिकारी।
जींद। एडीसी विवेक आर्य ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में कहा कि समाधान शिविर में आने वाली आमजन की प्रत्येक शिकायत का समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिलास्तर पर जींद व उपमंडल स्तर पर नरवाना, सफीदों, उचाना और जुलाना में समाधान शिविर आयोजित किए गए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों में पहुंचें, जिससे बिना विभागों के चक्कर काटे मौके पर ही समाधान मिल सके।
शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली से संबंधित समस्याएं, पेंशन, भूमि निशानदेही, कब्रिस्तान की सफाई व बिजली बिल में कमी जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका, डीआरओ राजकुमार और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।