फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Solar system transforms Gurukul Kheda, 16 households have zero electricity bills for the past six months

Jind News: सोलर सिस्टम से बदली गुरुकुल खेड़ा की तस्वीर, 16 घरों के छह माह से बिजली बिल शून्य

Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Solar system transforms Gurukul Kheda, 16 households have zero electricity bills for the past six months
19जेएनडी23: गुरूकुल खेड़ा गांव में मकानों की छत पर लगी सोलर प्लेट। ग्रामीण
जींद। अक्षय ऊर्जा दिवस पर जिले का गुरुकुल खेड़ा गांव सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में प्रदेश के लिए मिसाल बनकर सामने आया है। सरकार की योजना के तहत पूरे गांव के मकानों पर सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। योजना को दो चरणों में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

पहले चरण में अब तक 136 मकानों पर सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। गांव में करीब 400 मकान हैं। योजना पूरी होने के बाद गांव के सभी मकानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है। सोलर सिस्टम लगने के बाद 136 मकानों में बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। इनमें से 16 मकान मालिक ऐसे हैं जिनके बिजली बिल पिछले करीब छह माह से शून्य आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को बिजली खर्च में राहत मिल रही है और सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। पहले चरण में सोलर सिस्टम लगने के बावजूद अभी 120 मकानों पर नेट मीटर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेट मीटर लगने के बाद सोलर से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को बिजली व्यवस्था में समायोजित किया जा सकेगा। ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए इसी माह विभाग को आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। विभाग की ओर से नेट मीटर लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी किए जाने की उम्मीद है।

पहले चरण के बाद बाकी घरों में लगेगा सोलर
120 मकानों पर नेट मीटर लगने के साथ ही पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में गांव के बाकी मकानों पर सोलर सिस्टम लगाने का काम शुरू किया जाएगा। ग्रामीण इस योजना को लेकर विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। दो दिन पहले भी चंडीगढ़ से अधिकारी गांव पहुंचे और सोलर व्यवस्था का निरीक्षण कर काम को जल्द पूरा करवाने के संबंध में जानकारी ली।

वर्जन
गुरुकुल खेड़ा प्रदेश का पहला ऐसा गांव है, जहां सरकार की योजना के तहत हर घर को सोलर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। अक्षय ऊर्जा दिवस पर गांव की यह पहल स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम का उदाहरण है। -संदीप सरपंच गुरूकुल खेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article