फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   So far 5183 problems have come up in the camps, 3919 have been solved

Jind News: शिविरों में अब तक आईं 5183 समस्याएं, 3919 का हुआ समाधान

Wed, 10 Jul 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
So far 5183 problems have come up in the camps, 3919 have been solved
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5183 शिकायतें, समस्याएं समाधान शिविर में रखी गई हैं। इनमें से 3919 समस्याओं का समाधान करवा दिया गया है। मंगलवार को जिलास्तर पर लगने वाले समाधान शिविर में 164 शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि जो व्यक्ति समाधान शिविर में एक बार अपना आवेदन दे चुका है वह थोड़ा धैर्य रखे। अधिकतर शिकायतों, समस्याओं का समाधान हो चुका है। ऐसे में अपनी शिकायतों को लेकर आवेदक संबंधित विभाग के अधिकारी से मिलकर अपने आवेदनों की जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए जाते हैं, जिनका समाधान करने का प्रयास विभागाध्यक्षों करवा दिया जाता है। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहिया गांव निवासी ईश्वर ने कहा कि उनके पड़ोसी खेत से अवैध तरीके से मिट्टी उठाई गई है। जिससे उनके खेत से लगती मेड टूट गई है और इस कारण उनके खेत में पानी भर जाने से फसल को नुकसान होता है। इस पर डीसी ने इस मामले की जांच जिला खनन अधिकारी को करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जींद निवासी कर्मवीर अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने, कीर्ति घरेलू हिंसा से छुटकारा पाने, जुलाना निवासी शीला फैमिली आईडी में अपनी आय ठीक करवाने की समस्या लेकर शिविर में पहुंचा। जिस पर त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी गितिका जाखड़, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीएसडब्ल्यूओ सरोज देवी, डाॅ. संदीप लोहान, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed