फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   So far 3550 quintals of PR paddy arrived in the market, 2200 quintals sold

मंडी में पीआर धान की अब तक 3550 किंव्टल हुई आवक, बिका 2200

Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
So far 3550 quintals of PR paddy arrived in the market, 2200 quintals sold
शहर की अनाज मंडी में किसानों का धान बिकने के इंतजार में पिछले कई दिनों से पड़ा हुआ है। अब बरसात के मौसम में धान के भीगने का जहां किसानों को डर है तो वहीं आढ़तियों को भी खरीदे गए धान के खराब होने का डर बना हुआ है। शहर की अनाज मंडी में अब तक 3550 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से 2200 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 1350 क्विंटल मंडी में नमी के कारण नहीं बिक सका। इसके अलावा अन्य वैरायटी की धान 5500 क्विंटल मंडी में आई है जिसमें से 3650 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से भी 1850 क्विंटल धान मंडी में बिकने के इंतजार में पड़ा हुआ है। अब पिछले दो दिन से खराब चल रहे मौसम ने किसानों की धड़कनों को तेज किया हुआ है। एक तरफ तो मंडी में धान नहीं बिकने का डर दूसरी तरफ खेत में खड़ी फसल ने भी किसानों की मौसम मे चलते परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

इस बार शहर की अनाज मंडी में शेड नहीं होने के कारण भी सबसे ज्यादा परेशानी है। पिछले एक सप्ताह पहले ही धान की आवक शुरू होने के बाद शेड को कंडम घोषित होने के चलते गिरा दिया था। अब नया शेड कब लगेगा इसकी जानकारी मंडी प्रशासन के पास भी नहीं है। शेड लगाने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण इस धान खरीद के समय शेड नहीं लग पाएगा। इसके कारण मंडी के आढ़ती व किसान दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मंडी में अब तक आई 9050 क्विंटल धान, 5800 की हुई खरीद
अनाज मंडी में अब तक 9050 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से नियमों पर खरी उतरने वाली 5800 क्विंटल धान की खरीद की गई है। इसके अलावा धान खरीद का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है। किसानों से आग्रह है कि धान को सुखाने के बाद ही मंडी में लाएं ताकि आते ही धान बिक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed