फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sixth to eighth grade schools opened after three months, 45 percent students were present

तीन महीने बाद खुले छठी से आठवीं कक्षा के स्कूल, 45 प्रतिशत विद्यार्थी रहे हाजिर

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sixth to eighth grade schools opened after three months, 45 percent students were present
शुक्रवार को खुले छठी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण में राहत के बाद शुक्रवार को जिले में छठीं से आठवीं कक्षा तक तीन घंटे के लिए विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए। जिले में निजी और सरकारी स्कूलों में 60 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। पहले दिन लगभग 45 प्रतिशत यानी 27 हजार विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग द्वारा छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए समय रहते किताबें नहीं पहुंचाई गईं। ऐसे में शुक्रवार को स्कूल खुलने पर विद्यार्थी अभिभावकों से लिखित अनुमति तो लेकर स्कूल पहुंचे। लेकिन कुछ विद्यार्थियों के पास किताबें नहीं थीं। ऐसे में उनको पढ़ाई के लिए परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं शिक्षा अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरे। इस दौरान कुछ विद्यार्थी घर से पानी की बोतल नहीं लेकर आए थे। जिन विद्यालयों में चपरासी की व्यवस्था नहीं थी वहां गेट पर विद्यार्थियों के तापमान की जांच की भी व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यार्थियों के तापमान की जांच के लिए शिक्षकों की ड्यूटी सुनिश्चित की। कोरोना संक्रमण के दौरान गुलकनी स्थित मिडिल स्कूल में कोविड सेंटर बनाया गया था, जो अभी तक वहां से शिफ्ट नहीं किया गया। इसमें प्राचार्य ने सरपंच को कोविड सेंटर को शिफ्ट करने के लिए आग्रह किया। गुलकनी गांव के एक निजी स्कूल में एक बेंच पर दो-दो बच्चे बैठे हुए थे। वहां विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए अलग-अलग बैठने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जुलाना में आज वितरित किए जाएंगे ऑक्सीमीटर, 30 बच्चों पर मिलेगा एक
विद्यार्थियों में ऑक्सीजन की मात्रा को मापने के लिए जुलाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में शनिवार को ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे। 30 बच्चों को एक ऑक्सीमीटर स्कूल में दिया जाएगा। ऑक्सीमीटर से अध्यापक व बच्चों में ऑक्सीजन की मात्रा मापी जाएगी। ऑक्सीमीटर शुक्रवार को जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच गए हैं। शनिवार को यह ऑक्सी मीटर स्कूलों में वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक वाइज विद्यार्थियों की संख्या
शुक्रवार को शुरू हुए छठी से आठवीं कक्षा के स्कूल के पहले दिन जींद ब्लॉक में 6164 विद्यार्थियों में से 2852 उपस्थित रहे। इसमें छठी कक्षा में 1988 में से 887, सातवीं कक्षा में 2099 में से 1005 और आठवीं कक्षा में 2077 में से 960 विद्यार्थी हाजिर रहे। वहीं नरवाना ब्लॉक में सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा के 2162 विद्यार्थियों में से 989, सातवीं कक्षा में 2010 में से 1021 और आठवीं कक्षा में 2208 में से 1007 विद्यार्थी पहुंचे। वहीं पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में छठी कक्षा में 728 में से 315, सातवीं कक्षा में 656 में से 278 व आठवीं कक्षा में 726 में से 337 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। जुलाना ब्लॉक के 6वीं से 8वीं तक सरकार व प्राइवेट स्कूल में 2700 विद्यार्थी पहुंचे। 1755 बच्चे सरकारी तथा 945 बच्चे निजी स्कूलों में पहुंचे।

स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों में खुशी
तीन महीने बाद स्कूल खुले हैं। जहां छोटी-मोटी कमियां पाई गई थीं, वहां उन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां तापमान जांच की व्यवस्था नहीं थी, वहां शिक्षकों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। विद्यार्थियों को समझाया गया है कि चीजों का आपस में आदान-प्रदान नहीं करना है। स्कूल खुलने पर विद्यार्थी खुश नजर आ रहे थे। जो विद्यार्थी घर पर रहकर पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। सदानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।

 जुलाना स्थित रोहिल्ला स्कूल में तीन महीने के बाद पहुंचने विद्यार्थी सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर खुश

जुलाना स्थित रोहिल्ला स्कूल में तीन महीने के बाद पहुंचने विद्यार्थी सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर खुश- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed