फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sixteen Haryana Roadways buses will travel from Jind to Kurukshetra for the animal fair.

Jind News: पशु मेले में जींद से कुरुक्षेत्र जाएंगी 16 रोडवेज बसें

Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sixteen Haryana Roadways buses will travel from Jind to Kurukshetra for the animal fair.
05जेएनडी22-बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। प्रदेश सरकार छह से आठ फरवरी तक कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन करेगी। किसानों के लिए 16 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। इसमें किसानों का आने-जाने का किराया निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में रोडवेज बस जिले के अलग-अगल गांव से किसानों को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और शाम के समय वापस लेकर भी लौटेंगी। एक दिन में जिले से करीब 800 किसान मेले में भाग लेंगे।
विज्ञापन

पहले जींद से हर रोज 11 रोडवेज बस कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भेजे जाने की योजना बनाई गई थी लेकिन किसानों की संख्या ज्यादा होने के कारण अब और रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। अलग-अगल गांवों से किसानों को लेकर जाने के लिए प्रस्तावित जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की यह 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी है जिसमें पूरे प्रदेश से उत्तम नस्ल के भैंस, गाय, भेड़, बकरी, ऊंट और घोड़े को लगभग 53 कैटेगरी में 600 के आसपास पशुओं को नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

यहां से होगा बसों का आवागमन
पशु मेले में किसानों को तीन दिन तक 16 रोडवेज बस हर रोज रवाना होंगी। छह फरवरी को नेपेवाला, दबलैन, खरकड़ा, ढाठरथ, उचाना, घोघड़ियां, खेड़ी बुला, जुलानी, खोखरी, गताैली, रामकली, पोली, जुलाना, ढाकल, जाजनवाला रूट पर पड़ने वाले गांव से बस रवाना होगी। बस सुबह सात बजे चलकर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार सात और आठ फरवरी को भी अलग-अलग गांव से किसागों को प्रदर्शनी में ले जाया गया।


वर्जन
राज्य स्तरीय पशु मेले में किसानों को छह फरवरी से तीन दिन तक हर रोज 16 बस कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगी। रोडवेज प्रबंधन ने बसों की व्यवस्था कर दी है।
-सुनील, पूनिया, डीआई बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed