फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six women who were pickpocketing people in markets, buses, and trains have been arrested.

Jind News: बाजारों, बसों और ट्रेनों में लोगों की जेब काटने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six women who were pickpocketing people in markets, buses, and trains have been arrested.
26जेएनडी06-पुलिस गिरफ्त में जेबकतरी के महिला गिरोह की सदस्य। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला पुलिस ने शुक्रवार को जींद जंक्शन से जेबकतरों के गिरोह की छह महिलाओं गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास से पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी महिलाओं में मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ निवासी गणेशी, सोनिका, जानू, गब्बो बाई, कौशल्या बाई और शीला बाई शामिल हैं।
23 दिसंबर को अर्बन एस्टेट निवासी सतबीर ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि वह किसी कार्य से शहर की बैंड मार्केट में गए थे। जब वह एक दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे थे तो वहां किसी ने उनकी जेब से नौ हजार रुपये चोरी कर लिए। बाद में चोरी की घटना का पता चला। दुकान में मौजूद कुछ महिलाओं पर चोरी का शक हुआ। जब उनसे पूछताछ करने की कोशिश की महिलाएं वहां से चली गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस को आरोपी महिलाओं के बारे में अहम जानकारी मिली। सूचना मिली कि जेबकतरों के गिरोह की महिलाएं रेलवे जंक्शन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची और गिरोह की छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाएं ट्रेन के माध्यम से शहर से बाहर जाने की फिराक में थीं। पुलिस ने जब महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बैंड मार्केट में एक व्यक्ति की जेब से नौ हजार रुपये चोरी करने की बात कबूली।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिलाएं संगठित गिरोह के रूप में कार्य करती हैं जो भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, बसों और ट्रेनों में लोगों की जेब काटने की वारदातों को अंजाम देती हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर जेबकतरों के गिरोह की 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उनको अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया है।

वर्जन
पुलिस ने जेबकतरों के गिरोह की 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने बैंड मार्केट में एक व्यक्ति की जेब से नौ हजार रुपये चोरी किए थे। महिलाओं को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। -संदीप कुमार, डीएसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article