फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six thousand youth will run in the Run for Unity.

Jind News: रन फॉर यूनिटी में दौड़ेंगे छह हजार युवा

Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Six thousand youth will run in the Run for Unity.
23जेएनडी12 : रन फॉर यूनिटी को लेकर अ​धिकारीयों की बैठक लेते एडीसी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन
जींद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी, स्कूल और कॉलेज के युवा हिस्सा लेंगे जिन्हें डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी पुलिस लाइन से एकलव्य स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी। एडीसी विवेक आर्य ने वीरवार को लघु सचिवालय की सभागार में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित रूट प्लान तैयार किया जाए।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य केवल राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बैनर, तिरंगा झंडा, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नर्सरियों को लिखा पत्र
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि 31 अक्तूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें जिले से पांच से छह हजार बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों की भागीदारी के लिए विभाग ने सभी खेल नर्सरियों को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed