फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six superfast trains were diverted and run via Jind

Jind News: छह सुपरफास्ट ट्रेन डायवर्ट कर वाया जींद चलाई गईं

Tue, 04 Jun 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six superfast trains were diverted and run via Jind
03जेएनडी09-जींद जंक्शन पर खड़ी अंबाला रूट की आम्रपाली एक्सप्रेस। संवाद
जींद। पंजाब के न्यू सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों के टकराने के कारण अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण उस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। अंबाला-लुधियाना की अपलाइन ठप होने की वजह से अंबाला रूट से गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों को जींद जंक्शन से होकर दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। रविवार और सोमवार को 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13049 अमृतसर एक्सप्रेस, 12413 अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को वाया जींद चलाया गया। इन ट्रेनों के आवागमन से नियमित चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार अलसुबह पंजाब के न्यू सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी के पास सिग्नल तोड़ते हुए एक मालगाड़ी दूसरी मालगाड़ी से जा टकराई थी। मालगाड़ी का इंजन पलट कर जम्मूतवी एक्सप्रेस से टकरा गया था। इस हादसे में दोनों मालगाडिय़ों के पायलट गंभीर रूप से घायल हो थे। यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बनाए गए फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से ही कोयले से भरी दो मालगाड़ियां खड़ी थीं। इसके कारण अंबाला से लुधियाना अपलाइन बिलकुल ठप हो गई थी। इसके बाद ट्रैक को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था, जो सोमवार शाम तक हो भी गया। इसके बाद ट्रेनों को फिर से उसी मार्ग से चलाने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बॉक्स

ट्रेनों के बीच उलझी दिल्ली-जाखल स्पेशल

अंबाला रूट की ट्रेनों के आवागमन के चलते शाम को दिल्ली की तरफ से आने वाली 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन का शेड्यूल बिगड़ गया। रविवार शाम सवा 7 बजे यह ट्रेन जींद जंक्शन आ गई थी, लेकिन उसके जींद जंक्शन पहुंचने से पहले ही मालगाड़ी चला दी गई। इसको लेकर यह ट्रेन 15 मिनट स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके पीछे 15909 अवध-असम एक्सप्रेस भी आ रही थी। लगभग साढ़े सात बजे जाखल पैसेंजर को रवाना किया गया। उस समय अवध-असम एक्सप्रेस जुलाना भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद जाखल के आगे मालगाड़ी चल रही थी तो इस ट्रेन को उचाना स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब 25 मिनट तक यह ट्रेन उचाना स्टेशन पर खड़ी रही। इसी बीच अवध-असम एक्सप्रेस को भी गुजार दिया गया। गर्मी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला-लुधियाना रेललाइन पर हादसा होने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। सुपरफास्ट ट्रेनों को दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक वाया जींद से डायवर्ट किया गया था। सोमवार को क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक बहाल हो गया था। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। -जयप्रकाश, रेलवे अधीक्षक, जंक्शन जींद।

03जेएनडी09-जींद जंक्शन पर खड़ी अंबाला रूट की आम्रपाली एक्सप्रेस। संवाद

03जेएनडी09-जींद जंक्शन पर खड़ी अंबाला रूट की आम्रपाली एक्सप्रेस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed