{"_id":"677eb9bdaab4272f41037a09","slug":"six-people-injured-in-pickup-collision-on-greenfield-national-highway-jind-news-c-199-1-sroh1006-128151-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से छह लोग घायल
विज्ञापन
08जेएनडी36-शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल। संवाद
जींद। ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे 352ए पर बुधवार रात को भंभेवा के पास पिकअप ने इको को टक्कर मार दी। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भौंसला गांव निवासी कृष्ण कुमार ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात आठ बजे वह अपनी इको में कहसून निवासी सुशील, रोहताश, राजेश, सूरजभान, सोनू और अनिल को लेकर उनके गांव के लिए चला था। यह सभी गोहाना में पल्लेदारी का कार्य करते हैं और मजदूरी कर लौट रहे थे। जब वह भंभेवा गांव के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में एक पिकअप कार आई और उसने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे इको सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल जींद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुशील, रोहताश, राजेश, सूरजभान, सोनू और अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।