फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six people from in-laws named for harassing woman for dowry

Jind News: महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद

Fri, 24 Jan 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six people from in-laws named for harassing woman for dowry
महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति, देवर, सास व ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में खेड़ा खेमावती निवासी महिला संगीता ने कहा कि उसकी शादी 11 नवंबर 2018 को पुरुषोत्तम नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के कारण उसे लकवा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे उसके मायके छोड़ गए और उसके लड़के को अपने साथ ले गए, फिर पति पुरुषोत्तम व सास राजरानी उसके मायके आए और उसकी भाभी विशाखा को तलाक दिलवाने के बारे में कहा। ससुरालियों ने कहा कि उसे लकवा मार गया है और वह उसे नहीं रख सकते। जिसका उसकी भाभी ने विरोध किया। इसके बाद उसका पति व सास तैश में आ गए और उसकी भाभी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति पुरुषोत्तम, देवर संदीप, ससुर प्रेम सिंह, सास राज रानी, कविता व मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed