फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six people died due to corona for the second consecutive day in the district, 266 new infected were found

जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना से छह लोगों की मौत, 266 नए संक्रमित मिले

Tue, 20 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Six people died due to corona for the second consecutive day in the district, 266 new infected were found
कोरोना की वैक्सीन लगवाते पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल। संवाद - फोटो : Jind
जिले में कोरोना के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 841 लोगों की रिपोर्ट में से 266 को संक्रमित पाया गया। स्थिति इतनी भयावह है कि नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था मुश्किल होती जा रही है। पॉजिटिव लोगों में किनाना गांव के एक ही परिवार के चार लोग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जुलाना शाखा के सात कर्मचारी, एसबीआई उचाना के पांच कर्मचारी, अमरहेड़ी गांव में मां-बेटी, नरवाना की भगत सिंह कॉलोनी, प्रेम नगर, हनुमान नगर, धर्म सिंह कॉलोनी में तीन-तीन परिवारों के पांच-पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जींद की अर्बन इस्टेट कॉलोनी में स्थिति गंभीर होती जा रही है। अर्बन इस्टेट के तीन परिवारों के लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में मंगलवार को छह लोगों की मौत हो गई है। इन सभी की मौत हिसार के निजी अस्पतालों तथा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुई है। गांव कर्मगढ़ निवासी 50 वर्षीय महिला, नरवाना शहर की 75 वर्षीय महिला, जींद की राजनगर कॉलोनी के 75 वर्षीय बुजुर्ग, बड़ौदा गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, भगत सिंह कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय महिला, उझाना गांव निवासी 70 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 8760 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 6966 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस समय जिले में 1672 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 92 नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में अब तक 31 की मौत
अप्रैल महीने में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 2335 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अप्रैल महीने में जितनी मौत हुई है और जितने लोग संक्रमित हुए हैं, अब तक किसी भी महीने में न तो इतने लोग संक्रमित हुए और न ही इतनी मौतें हुई। नागरिक अस्पताल में भी अभी तक किसी भी महीने इतने कोविड मरीज दाखिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लगातार स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रतिदिन लोग मर रहे हैं। ऐसे में जब तक लोग खुद नहीं संभलेंगे, इतनी इसी प्रकार से बिगड़ती जाएगी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक इस संकट की घड़ी में दिनरात लगे रहते हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना होगा।

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
1770 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
मंगलवार को जिले के 1770 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि मंगलवार को 7 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली तथा सात कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई। 21 फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा छह ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 45 से 60 वर्ष के बीच के 940 लोगों ने पहली तथा 21 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु के 674 बुजुर्गों ने पहली तथा 94 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed