फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   six oldest women involved in the strike unconscious

क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल छह महिलाएं बेहोश

Mon, 22 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
six oldest women involved in the strike unconscious
धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठीं छह बुजुर्ग महिलाएं सोमवार दोपहर को अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि गर्मी के कारण महिलाओं को ब्लड प्रेशर की दिक्कत है। महिलाओं के खून के सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इसके बाद ही सही बीमारी का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 11 गांवों के लोग 33 दिनों से धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इसके साथ ही क्रमिक भूख हड़ताल भी चल रही है। जयवीर ने कहा कि सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल रामकुमार, मिया सिंह, टेकराम, शांति देवी, होशियारी देवी, सुमित्रा, संतरो, ओमपति, शकुंतला अचानक बेसुध हो गए, जिन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। इस दौरान धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। लोगों ने फैसला लिया है कि 11 गांवों के लोग सावन के त्योहार में मनाई जाने वाली तीज को काली तीज के रूप में मनाएंगे। लोगों ने कहा कि वह धरोदी माइनर में पानी आने के बाद ही खुशी मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed