फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six new dengue positives were found, number of patients increased to 95

Jind News: छह नए डेंगू पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या हुई 95

Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Six new dengue positives were found, number of patients increased to 95
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में छह नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब पीड़ितों की संख्या 95 हो गई है। पीड़ितों के घर के आसपास फॉगिंग कराई जा रही है। बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं।

नरवाना खंड के गांव दातासिंह वाला निवासी 53 वर्षीय डेंगू मरीज की पहले ही पंजाब के पटियाला स्थित निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी मौत डेंगू से हुई है या नहीं, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्ट में 13 वर्षीय बच्चा, कंडेला की 60 वर्षीय महिला, खरैंटी की 27 वर्षीय महिला, नरवाना टोहाना रोड का 42 वर्षीय व्यक्ति, ढाकल का 13 वर्षीय बच्चा, बुढ़ाखेड़ा की 45 वर्षीय महिला व पेगां की 45 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है। अबतक 95 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं जिनमें 60 से अधिक नरवाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने सर्वे की गति बढ़ा दी है। बुखार पीड़ितों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। जिलेभर में 200 टीमें काम कर रही हैं। जो घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

शुक्रवार को छह नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जहां भी डेंगू के मामले मिल रहे हैं वहां फॉगिंग कराई जा रही है। बुखार पीड़ितों के रक्त की स्लाइड बनाई जा रही है।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा जिला मलेरिया अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed