फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six accused in UGC exam paper leak case sent to jail after one day remand

नेट प्रश्नपत्र लीक मामला: छह आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल, बरामद रिकॉर्ड को यूजीसी को जांच के लिए भेजा

Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
सार

दादरी जिले के नौरगांबाद निवासी विकास प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी है। विकास की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Six accused in UGC exam paper leak case sent to jail after one day remand
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

यूजीसी की नेट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में महेंद्रगढ़ निवासी कुलदीप का नाम भी रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है। कुलदीप भी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र हल करवाने का काम करता था। पकड़े गए नौ आरोपियों में से छह आरोपी जिनका एक दिन का रिमांड था, उनको मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य मुख्य आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परीक्षार्थियों से बरामद रिकॉर्ड को यूजीसी को जांच के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


रविवार को पकड़े गए नौ आरोपियों में से छह आरोपियों जींद के बोहतवाला निवासी अर्जुन, खटकड़ निवासी अभिषेक, बहबलपुर निवासी विक्रम, धड़ौली निवासी दीपक, ईगराह निवासी मनजीत व बहबलपुर निवासी अमरजीत को एक दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि महेंद्रगढ़ के पथरवा निवासी रिंकू, भिवानी जिले के बाम्ला निवासी पुनीत और खटकड़ निवासी राहुल चार दिन के रिमांड पर हैं। दादरी जिले के नौरगांबाद निवासी विकास प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी है। विकास की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

महेंद्रगढ़ के सतनाली में भी चलाया जा रहा है सेंटर

प्रश्नपत्र लीक करवाने के मुख्य आरोपी विकास व उसके साले पुनीत द्वारा भिवानी के अलावा महेंद्रगढ़ के सतनाली में भी सेंटर चलाया जा रहा है। जहां से वे इन परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को तैयार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह को भेजा जेल, बाकी से पूछताछ जारी

मामले में अदालत से नौ लोगों को रिमांड पर लिया था, जिसमें से छह को एक दिन तो तीन मुख्य आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। इसमें एक दिन का रिमांड पूरा होने पर छह लोगों को जेल भेज दिया जबकि मुख्य आरोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। -जितेंद्र कुमार खटकड़ डीएसपी हेडक्वार्टर व एसआईटी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed