फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Site Inspection Mandatory Before Installing Tower: ADC

टॉवर लगाने से पहले मौका निरीक्षण अनिवार्य : एडीसी

Thu, 19 Mar 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Site Inspection Mandatory Before Installing Tower: ADC
18जेएनडी06: जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी। स्रोत : प्रशासन
जींद। जिलास्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय में एडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान टेलीकॉम कंपनियों की ओर से टॉवर स्थापना के लिए प्रस्तुत आवेदनों व विभागीय रिपोर्टों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एडीसी ने निर्देश दिए कि टावर स्थापना से जुड़े सभी मामलों का निपटारा पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर मोबाइल नेटवर्क के लिए टावरों की स्थापना जरूरी है लेकिन आमजन की सुविधा और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि टावर लगाने से पहले संबंधित स्थल का मौका निरीक्षण अवश्य किया जाए ताकि आवागमन प्रभावित न हो। साथ ही जिस भूमि पर टावर प्रस्तावित है। उसके स्वामी की स्पष्ट सहमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने यह भी कहा कि टावरों से निकलने वाला विकिरण ट्राई और डॉट के निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इसके अलावा बिजली सुरक्षा, जनरेटर, अर्थिंग और अग्नि सुरक्षा के सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए, ताकि टावर स्थापना से किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम उत्पन्न न हो।

बैठक में डीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने बताया कि कुल आठ एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें प्राप्त शिकायतों को भी शामिल किया गया। अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीडीपीओ जुलाना अक्षयदीप, बीडीपीओ नरवाना तरुण कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed