फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sister and two children killed in crash

हादसे में बहन और दो बच्चों की मौत

Sun, 13 Jul 2014 12:35 AM IST
जींद, अमर उजाला,ब्यूरो
जींद, अमर उजाला,ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत से गांव शादीपुर जा रही एक कार शनिवार को गांव रजाना के पास अनियंत्रित होकर गड्ढों में पलटकर पेड़ों से टकरा गई।

 इस हादसे में छुट्टी पर आए फौजी रमेश कुमार के दो बच्चों और बहन की मौत हो गई, जबकि भांजी, पत्नी समेत वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया।

 राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर  सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच कर रही है। मरने वाले रिश्ते में बुआ-भतीजे थे।
गांव शादीपुर निवासी रमेश कुमार अपने पूरे परिवार सहित बहन बाला से मिलने के लिए गांव शिकंदपुर गढ़ी (पानीपत) गया था।

शनिवार दोपहर को रमेश कार में पत्नी कविता, बेटा नीशु (7), बेटी काजल (5), बहन बाला, भांजी नीलम को लेकर वापस गांव आ रहे थे। जब गांव रजाना के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलटकर पेड़ों से टकरा गई। पेड़ों से टकराकर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी में सवार सभी लोग उसमें फंस गए। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस हादसे में रमेश के बेटे नीशु, बेटी काजल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने महिला बाला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रमेश, उसकी पत्नी कविता, भांजी नीलम का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेना में कार्यरत है रमेश
सड़क हादसे का शिकार रमेश कुमार भारतीय सेना में जम्मू के द्रास सेक्टर में कार्यरत है। कुछ दिन पहले ही रमेश छुट्टी पर आया था। छुट्टी होने के चलते वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने बहन बाला से मिलने गांव शिकंदपुर गढ़ी (पानीपत) गया था। शनिवार को अपने बहन बाला और भांजी नीलम को साथ लेकर वापस गांव शादीपुर आ रहा था।

 
भाई की तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर चला था घर की तरफ
गांव शादीपुर के लोगों ने बताया कि रमेश अपने बहन से मिलने गया था। शनिवार को उसके पास अचानक फोन आया कि उसके भाई की तबीयत बिगड़ गई है। इसकी सूचना पाकर आनन फानन में पूरे परिवार को मारुति कार में बैठाकर वापस घर से आ रहा था। परिजनों के अनुसार भाई की तबीयत खराब होने की चिंता के चलते ही उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई होगी, जोकि उसके परिवार के लिए काल बन गई। गांव शादीपुर निवासी फौजी रमेश के परिवार को सड़क हादसे में बिखरे दिया। रमेश फौजी के दो बच्चे थे। इसमें नीशु (7) और बेटी काजल (5) की हादसे में मौत हो गई। जबकि खुद रमेश और उसकी पत्नी कविता भी गंभीर घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed