फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Singwal village will become a role model in water conservation, the department has started preparations

Jind News: जल संरक्षण में रोल मॉडल बनेगा सिंगवाल गांव, विभाग ने शुरू की तैयारी

Tue, 30 Sep 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Singwal village will become a role model in water conservation, the department has started preparations
29जेएनडी06: ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत
जींद। सिंगवाल गांव पेयजल संरक्षण व स्वच्छता में रोल मॉडल गांव बनेगा। यह अन्य गांवों के लिए भी मिसाल होगा। इसको लेकर सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उप मंडल अभियंता नवीन कुमार मुंडे ने गांव के जलघर का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की।
विज्ञापन

सिंगवाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपमंडल अभियंता ने कहा कि यह गांव पेयजल संरक्षण और स्वच्छता के लिए एक मिसाल बनेगा। इस गांव में हर घर में नल लगाए जाएंगे। इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि विभाग और ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में हर घर तक स्वस्थ पेयजल आपूर्ति की जाएगी। गांव में लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम जल व सीवरेज समिति के माध्यम से जल चौपाल आयोजित कर जल संरक्षण, जल जीवन मिशन और जल सरंक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
आमजन को गर्मी में पानी बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नुक्कड़ सभा, ग्रुप मीटिंग करके पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच करके जानकारी दी जा रही है।
लोगों को नलों पर टूटी लगवाना, नल को खुला न छोड़ना और रोजमर्रा की आदतों में बदलाव लाना। जिन घरों में नलों पर टूंटी नहीं लगी थी टूंटी लगवाने के बारे में प्रेरित किया। सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि दो अक्तूबर को गांव में ग्राम पंचायत की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम करके हर घर में नल लगवाई जाएगी।
जो अवैध कनेक्शन है उन्हें कटवाया जाएगा ताकि हर घर तक पेयजल की आपूर्ति हो सके। इसके अलावा ईगराह गांव में टीम में जल घर पर पहुंचकर केमिकल के सैंपल लिए और क्लोरिनेशन की जांच की।

उन्होंने महिलाओं व बच्चों को जल संरक्षण के तरीकों के बारे में बताया व अस्वच्छ या गंदे पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त ईस्माइलपुर गांव के आंगनबाड़ी और स्कूल में जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed