फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Singer Masoom Sharma clarified his dispute with the former Sarpanch.

Jind News: पूर्व सरपंच से विवाद पर सिंगर मासूम शर्मा ने दी सफाई

Tue, 24 Feb 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Singer Masoom Sharma clarified his dispute with the former Sarpanch.
जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ हुए मंच विवाद के बाद मासूम ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी है। कहा कि मामले को गलत तरीके से पेश किया गया। यदि उनके शब्दों से किसी जनप्रतिनिधि को ठेस पहुंची हो तो वापस लेने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मासूम शर्मा ने कहा कि करीब 25 साल पहले उनकी बहन कविता की शादी मुआना गांव में हुई थी लेकिन वे गांव के अधिकतर लोगों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।
गायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को जबरन मंच से नहीं उतारा बल्कि सिर्फ इतना कहा था कि नीचे उतर जाओ। उस समय उनके साथी कलाकार मंच पर नजर नहीं आ रहे थे इसलिए उन्होंने मंच खाली रखने को कहा।
विज्ञापन

इसी दौरान नीचे से आवाज आई कि सरपंच नहीं उतरा करते। इसके बाद हांगामे की स्थिति हो गई। उन्होंने कहा कि मंच कलाकार का होता है और हर स्थान की अपनी गरिमा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी मौजूद थे और वह दो घंटे तक नीचे बैठकर कार्यक्रम देखते रहे। कलाकार को प्रस्तुति के दौरान बाधित करना गलत है।

पंचायत बुलाने की बात पर मासूम ने कहा कि एक व्यक्ति के कहने से पंचायत नहीं हो जाती। हरियाणा में हजारों सरपंच हैं और उनके समर्थन में भी कई जनप्रतिनिधि सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि चार लोग बैठकर वीडियो बना दें उससे कोई फैसला नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed