फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sindhvikheda School tops in Chief Minister School Beautification Competition

Jind News: मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में सिंधवीखेड़ा स्कूल अव्वल

Sat, 25 Jan 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sindhvikheda School tops in Chief Minister School Beautification Competition
25जेएनडी01-मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में अव्वल रहा सिंधवी खेड़ा का राजकीय वरिष्ठ - फोटो : संवाद
जींद। हरियाणा शिक्षा विभाग की योजना के मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंधवीखेड़ा ने खंड जींद में पहला स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग की इस योजना में स्कूलों के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया जाता है। उसे विभिन्न मापदंडों पर जांचा जाता है। विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल के मैदान, शौचालय व कक्षा कक्ष आदि की स्थिति का आकलन किया जाता है। बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन व अन्य गतिविधियां जांच की जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने स्कूल स्टाफ और प्राचार्या सुनीता मलिक को बधाई दी। प्राचार्या सुनीता मलिक ने कहा कि यह पूरे विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है, जिसका फायदा बच्चों को आने वाले भविष्य में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed