{"_id":"60df57cc8ebc3edfe068de5a","slug":"silver-umbrella-stolen-from-dadi-sadi-rani-temple-two-thieves-appeared-in-cctv-jind-news-rtk6158018106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी सदी रानी मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, सीसीटीवी में दिखाई दिए दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी सदी रानी मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, सीसीटीवी में दिखाई दिए दो चोर
विज्ञापन
गांव लजवाना कलां स्थित दादी सती रानी मंदिर से मूर्ति के ऊपर लगे चांदी के छत्र चोरी हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर चोरी की वारदात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी की जानकारी मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंदिर के ट्रस्टी रमेश जिंदल के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में चोर रात 2 बजकर 10 मिनट पर मंदिर में प्रवेश करते और 20 मिनट के बाद ढाई बजे निकले।
मंदिर के पुजारी मिथलेश शास्त्री ने बताया कि वीरवार रात को आरती के बाद मंदिर के गेट बंद करके वह लोग सो गए थे। जब सुुबह की आरती के लिए मंदिर का गेट खोला तो सारा सामान बिखरा मिला। मंदिर के गेट का कुंडा भी उखाड़ा गया था। मंदिर से मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का छत्र गायब था। आरोपी चोरी करने के बाद खिड़की से फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर में खिड़की के रास्ते प्रवेश करते हैं और अंदर के गेट का कुंडा तोड़कर घुसने के बाद मंदिर में चोरी करने से पहले दानपात्र को खंगालते हैं। लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला तो मूर्ति पर लगाए गए चांदी के दो बड़े छत्र और 12 छोटे छत्र को लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने 10 दिन पहले लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया। मंदिर ट्रस्टी और किराना एसोसिएशन के प्रधान रमेश जिंदल ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस को दी है।
मंदिर में चोरी की शिकायत मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। समरजीत सिंह थाना प्रभारी जुलाना।