फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Signature campaign launched in Hindu Kanya College

Jind News: हिंदू कन्या कॉलेज में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched in Hindu Kanya College
08जेएनड12-हिंदू कन्या कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी। स्रोत कॉले
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने किया। संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुषमा हुड्डा ने किया। अभियान में महाविद्यालय की 200 छात्राओं ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने अधिकारों और आत्मसम्मान से समझौता किए बिना आत्म विकास, शिक्षा और कॅरिअर के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित करने, हर परिस्थिति का साहस और गरिमा के साथ मुकाबला करने की शपथ ली।
विज्ञापन




प्राचीन समय में महिलाओं के साथ होता था भेदभाव : बबीता
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुरक्षा और कार्यकारी प्राचार्य बबीता पवार ने कहा कि प्राचीन समय में भारत में लैंगिक असमानता थी और पुरुष प्रधान समाज था। उस समय महिलाओं को परिवार और समाज द्वारा कई कारणों से भेदभाव किया जाता था। उन्होंने छात्राओं को महिला शक्ति के बारे में भी जागरूक किया। छात्रों ने भी महिला सशक्तिकरण पर बहुत सी कविताएं सुनाई।
विज्ञापन


महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ रही आगे : राजेश वशिष्ठ
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से फाउंडेशन लिटरेशी एंड न्यूमरेशी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय जींद शहर में महिला दिवस का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने शिरकत की। राजेश वशिष्ठ ने कहा कि आज नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है। वह हर क्षेत्र मे पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और अपनी पहचान बना रही है। महिला घर की चारदीवारी में कैद नहीं होकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

08जेएनड12-हिंदू कन्या कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी। स्रोत कॉले

08जेएनड12-हिंदू कन्या कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी। स्रोत कॉले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed