फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sidhi Gaur Secures First Place in Painting Competition

Jind News: पेंटिंग प्रतियोगिता में सीधी गौड़ ने प्रथम ने मारी बाजी

Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sidhi Gaur Secures First Place in Painting Competition
जींद। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पहला कदम फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए ऑनलाइन पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में सीधी गौड़ ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और अनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में महिमा गौड़ ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और पार्थ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने तंबाकू मुक्त समाज के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी गंभीरता से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव अशोक वशिष्ठ ने बताया कि धूम्रपान की लत से बचने के लिए व्यक्ति का व्यस्त रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को अपने दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते, नियमित व्यायाम, ध्यान एवं सकारात्मक गतिविधियों से करने की सलाह दी, जिससे तंबाकू सेवन की इच्छा पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed