{"_id":"6a3d76b5956095d8e002d3a4","slug":"shubham-was-selected-as-the-man-of-the-match-in-the-arjan-singh-memorial-hockey-tournament-jind-news-c-199-1-jnd1005-155718-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अर्जन सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच चुने गए शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अर्जन सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच चुने गए शुभम
विज्ञापन
फोटो 12 नरवाना। गोलकीपर शुभम । स्रोत खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। नरवाना के होनहार हॉकी गोलकीपर शुभम ने बेंगलुरु के वायुसेना स्टेशन जालाहल्ली में आयोजित सातवीं मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह स्मृति हॉकी प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेहतरीन गोलकीपिंग के दम पर उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
प्रतियोगिता के दौरान शुभम ने गोलपोस्ट पर अपनी फुर्ती, एकाग्रता और शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी टीम के कई निश्चित गोल बचाकर मैच का रुख बदल दिया। निर्णायक क्षणों में किए गए उनके शानदार बचाव से उनकी टीम को जीत मिली और वे पूरे मुकाबले में टीम की मजबूत दीवार बने रहे।
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर आयोजकों ने उन्हें मैन ऑफ द मैच सम्मान प्रदान किया। साथ ही 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। शुभम की इस उपलब्धि से नरवाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुभम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
परिजनों ने भी शुभम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लंबे समय के कठिन अभ्यास और संघर्ष का प्रतिफल है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।