{"_id":"68ae1001f0b390eb1501fa5f","slug":"shri-shyam-mahotsav-will-be-held-in-the-old-grain-market-on-30th-jind-news-c-199-1-sroh1009-139905-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 30 को पुरानी अनाज मंडी में होगा श्री श्याम महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 30 को पुरानी अनाज मंडी में होगा श्री श्याम महोत्सव
विज्ञापन
26जेएनडी15: श्री श्याम महोत्सव को लेकर निमंत्रण देते हुए आयोजक कमेटी सदस्य। कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। श्री सांवरिया फैन क्लब उचाना मंडी द्वारा पांचवी विशाल निशान यात्रा एवं श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को किया जा रहा है। यह निशान यात्रा शाम पांच बजे लितानी रोड अंडरपास के पास स्थित बाला जी मंदिर से शुरू होकर अग्रेसन मंदिर तक जाएगी।
गौरव, सचिन, गोपाल, रमेश मंगला, रिंकू, सचिन ने बताया कि 30 अगस्त को श्री श्याम महोत्सव का आयोजन धूमधाम से होगा। पुरानी अनाज मंडी के रामलीला ग्राउंड में यह आयोजन होगा।
पुष्प एवं ईत्र वर्षा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं पर की जाएगी। मुख्यातिथि के तौर पर विधायक देवेंद्र अत्री एवं उनकी धर्मपत्नी सुषमा अत्री पहुंचेगी।
विज्ञापन
भजन गायक प्रिंस बजाज पानीपत, अजर अली खाटूश्याम, शिवम गोयल उचाना मंडी एवं शर्मा सिस्टर कानपुर होंगे। महोत्सव में सुंदर-सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।
फोटो कैप्शन