फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shri Krishna's court will be decorated on Janmashtami, preparations are underway in temples from tableaux to offerings.

Jind News: जन्माष्टमी पर सजेगा श्रीकृष्ण का दरबार, मंदिरों में झांकियों से लेकर प्रसाद तक की तैयारी

Thu, 03 Sep 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's court will be decorated on Janmashtami, preparations are underway in temples from tableaux to offerings.
02जेएनडी30: मंदिर में चुुनरी ओढ़ाकर सजाई गई माता। स्रोत: पुजारी
जींद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसरों को फूलों, रंगीन रोशनी और सजावटी लड़ियों से सजाया जाएगा। प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और चरणामृत की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में इस बार वृंदावन से आए कलाकार राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। मंदिर की सजावट के लिए दिल्ली से करीब 50 किलो फूल मंगाए जाएंगे। परिसर को रंगीन बल्ब और लड़ियों से सजाने के साथ भगवान श्रीकृष्ण के झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिव प्राचीन महादेव ट्रस्ट के प्रधान राजपाल सैनी, महासचिव राकेश बंसल और कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर करीब एक क्विंटल चरणामृत तैयार किया जाएगा। इसके अलावा 25 किलो धनिया और खांड से प्रसाद बनाया जाएगा। चरणामृत में दही, शहद और तुलसी भी मिलाई जाएगी। जन्माष्टमी के बाद छठी के अवसर पर मंदिर में भजन संध्या होगी। दोपहर चार से शाम सात बजे तक भजन होंगे और इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। पुजारी ऋषिराम शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को करीब 20 किलो चरणामृत और धनिये का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर में भजन संध्या भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती देवी और वनखंड महादेव मंदिर में भी विशेष इंतजाम
जयंती देवी मंदिर को करीब 40 किलो फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि रात 12 बजे के बाद चरणामृत और हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। महिला श्रद्धालुओं के लिए भजन और नृत्य का आयोजन भी होगा। वनखंड महादेव मंदिर में 50 से 60 किलो फूलों से सजावट की जाएगी। दिल्ली से फूल मंगाए जाएंगे और नीतिन मोहन आर्ट ग्रुप की ओर से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed