{"_id":"619a82db7057cc4a71057076","slug":"shot-fired-at-the-cia-team-that-went-to-catch-the-killers-jind-news-rtk6305076129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर चलाई गोली, दोनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर चलाई गोली, दोनों को पकड़ा
नरवाना। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए जींद की टीम पर बदमाशों ने गोली चला दी। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों आरोपियों को सीआईए टीम ने काबू कर लिया। इसमें एक आरोपी को चोट भी आई है।
विज्ञापन
सीआईए टीम के इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को पुलिस टीम नरवाना रोड के नजदीक पावर स्टेशन डूमरखा कलां के पास मौजूद थी। एएसआई मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मनजीत काला निवासी गुरुसर व सिया नैन निवासी धरौदी जो हरदीप उर्फ जडेजा निवासी धरौदी की हत्या के मामले में आरोपी हैं, वो गांव ढाकल सिरसा ब्रांच नहर की पटरी पर खंडहर पड़े नहर विभाग के स्टोर में छिपे हुए हैं। सूचना पर सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर स्टोर के आगे बने कमरे से दो युवक निकलकर अंदर स्टोर की तरफ भागे। उनमें से एक ने पीछे मुड़कर अपने हाथ में लिए कट्टे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इस फायर से पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। इतने में जब युवक हथियार को दोबारा लोड करने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। दूसरा युवक दीवार के साथ लगे लोहे के एंगल पर चढ़कर दूसरे हिस्से में कूद गया। इसको भी टीम ने काबू कर लिया। ऊंचाई से कूदने की वजह से उसके पैर में चोट लग गई। उसे नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल 315 बोर, सात कारतूस व 20 कारतूस 32 बोर के बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।