फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shortage of teachers, Smlon of five villages in the panchayat

टीचरों की कमी, शमलों में पांच गांवों की पंचायत

Tue, 15 Jul 2014 11:32 PM IST
जींद, अमर उजाला, ब्यूरो
जींद, अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शामलो कलां सीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल में स्टाफ की कमी के मामले को लेकर मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पांच गांवों के लोगों ने भाग लिया।

 पंचायत ने अपने लेवल पर गांव में पढ़ाने के लिए एक गणित अध्यापक की नियुक्ति की। पंचायत की अध्यक्षता गांव के सरपंच सुरजीत मलिक ने की।

पंचायत में मुख्यातिथि के रूप में जगबीर ढिगाना ने भी शिरकत की और आश्वासन दिया कि जल्द ही स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। पंचायत ने यह फैसला लिया की अध्यापकों की कमी के बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप जाएगा। स्टाफ की कमी के कारण सोमवार को छात्राओं ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और तपती धूप में स्कूल के सामने बैठकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने शिक्षा अधिकारी दर्शन बांगड़ व जुलाना थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ही ताला खोला था।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर कन्या स्कूल में पांच गांवों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में स्टाफ की कमी कैसे पूरी की जाए इसके बारे में चर्चा की गई। सरपंच सुरजीत मलिक ने पंचायत लेवल पर छात्रों की पढ़ाई के लिए एक गेस्ट टीचर की नियुक्ति भी की। जल्द ही स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर खेमाखेड़ी गांव के सरपंच उमेद सिंह, गोसाई खेड़ा गांव के सरपंच महेंद्र सिंह, रामकली के भानू, शामलो खुर्द गांव के सरपंच होशियार सिंह, पंच किताब सिंह, राजबीर कटारिया, बीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ये पद हैं खाली
स्कूल में स्कूल मुखिया का पद भी खाली पड़ा है। एक क्लर्क के अलावा 11 अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। स्कूल में दो अंग्रेजी लेक्चरर, गणित, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, पॉल टिकल साइंस, हिस्ट्री, डीपी, साइंस अध्यापक, कला अध्यापक व एक क्लर्क का कमी है। स्कूल छह से 12वीं कक्षा तक का है। स्कूल में पौने चार सौ के करीब छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। केवल आठ अध्यापकों के भरोसे स्कूल चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed