{"_id":"683c96aac76fcbbf4f0e4ccb","slug":"shopkeepers-raised-slogans-by-blocking-the-jind-asandh-road-jind-news-c-199-1-sroh1009-135646-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकानदारों ने जींद-असंध मार्ग पर अवरोधक डालकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकानदारों ने जींद-असंध मार्ग पर अवरोधक डालकर की नारेबाजी
विज्ञापन
01जेएनडी15: जींद-असंध मार्ग पर अवरोधक डालकर लगाया गया जाम। संवाद
अलेवा। नगूरां में दुकानों में हुई चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने व चोरी नहीं रुकने पर जींद-असंध मार्ग पर दुकानदारों ने जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
जाम की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया। नगूरां स्थित जय दुर्गे करियाणा स्टोर के मालिक पुरुषोत्तम ने कहा कि 26 मई को जय दुर्गे करियाणा स्टोर में चोरों ने चाेरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें सीसीटीवी कैमरों के अलावा काफी सामान चोरी किया था।
इसके अलावा पहले भी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। हर बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से कई बार मिल चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। दुकानदारों ने मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
बाक्स
दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
-नफे सिंह, जांच अधिकारी, थाना अलेवा