फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeepers demanded the construction of Narwana bypass of Uchana

उचाना के नरवाना बाईपास के निर्माण की दुकानदारों ने रखी मांग

Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers demanded the construction of Narwana bypass of Uchana
नरवाना बाईपास के निर्माण से पहले सीवर व पीने के पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने की मांग करते हुए दुका? - फोटो : Jind
उचाना। लितानी रोड रेलवे फाटक से नए बस स्टैंड की तरफ आने वाली नरवाना बाईपास सड़क का नए सिरे से निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया है। दुकानदारों ने सड़क निर्माण से पहले पीने के पानी व सीवर लाइन को सिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि सड़क बनने के बाद अगर पीने के पानी की पाइपलाइन व सीवर लाइन सिफ्ट होगी तो सीसी की सड़क को तोड़ना पड़ेगा। ऐसे में सड़क निर्माण होने से पहले दोनों लाइनों को सिफ्ट किया जाए। जो सड़क का लेवल है वह पहले जैसा रखा जाए, ताकि यहां पर जो दुकानें स्थिति हैं उन दुकानदारों को सड़क का लेवल ऊंचा होने से परेशान नहीं हो। सोमवार को एसडीएम डॉॅ. राजेश खोथ से इन मांगों को लेकर दुकानदार मिलेंगे। बलवान कापड़ों, महाबीर, राजेश, बिरखा, राजा, विनित, अनिल कंदौला, संदीप उचाना खुर्द ने कहा कि नरवाना बाईपास सड़क का निर्माण इन दिनों शुरू है। सड़क का लेवल जितना पहले था, उतना ही होना चाहिए। लेवल अगर ऊंचा होता है तो दुकानदारों को परेशानी होगी। जो सीवर व पीने के पानी की पाइप हैं उसको सड़क बनने से पहले सिफ्ट किया जाए, ताकि सड़क बनने के बाद अगर लाइन सिफ्ट की जाएगी तो सड़क टूटेगी। पीडब्ल्यूडी के जेई सुरेंद्र कुमार ने कहा कि लाइन को सड़क बनने से पहले सिफ्ट किया जाएगा। दुकानदारों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed