फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeepers are upset due to lack of parking, customers are returning without shopping

Jind News: पार्किंग न होने से दुकानदार परेशान, ग्राहक बिना खरीदारी लौट रहे

Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are upset due to lack of parking, customers are returning without shopping
24जेएनडी34: बिना पार्किंग दुकानों के बाहर सड़क पर खड़ी बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की सुविधा न होने से दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने की जगह नहीं मिलने के कारण वह बाजार में रुके बिना ही लौट जाते हैं। इससे दुकानों की बिक्री पर असर पड़ रहा है। जिससे व्यापार में भी घाटा आ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के बाहर एक दो बाइक या गाड़ी खड़ी हो जाती है तो जाम जैसे स्थिति बन जाती है। इससे फिर दुकान पर सामान लेने आने वाला ग्राहक जगह न मिलने पर वहीं से वापिस लौट जाता है। इससे ग्राहकों को परेशानियां तो हो ही रही हैं।
विज्ञापन

वहीं दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
दुकानदारों का कहना है कि बहुत से दुकानदारों ने तो किराये पर दुकान ली हुई है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक जब पार्किंग न मिलने की वजह से रुकते ही नहीं, तो दुकानदारी कैसे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि उनकी एक ही मांग है एक पार्किंग की सुविधा की जाए ताकि, उनकी दुकानों पर ग्राहक आराम से आकर खरीद कर सके। उन्होंने कहा कि जब तक पार्किंग व्यवस्था नहीं होती, तब तक यह समस्या व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रहेगी।

24जेएनडी34: बिना पार्किंग दुकानों के बाहर सड़क पर खड़ी बाइक। संवाद

24जेएनडी34: बिना पार्किंग दुकानों के बाहर सड़क पर खड़ी बाइक। संवाद

24जेएनडी34: बिना पार्किंग दुकानों के बाहर सड़क पर खड़ी बाइक। संवाद

24जेएनडी34: बिना पार्किंग दुकानों के बाहर सड़क पर खड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed