फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeepers are troubled by dirty water in the market, complaint lodged at the Block Panchayat office

Jind News: बाजार में गंदे पानी से दुकानदार परेशान, खंड पंचायत कार्यालय में दी शिकायत

Sat, 14 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are troubled by dirty water in the market, complaint lodged at the Block Panchayat office
13जेएनडी32: गंदे पानी को दिखाते दुकानदार। स्रोत दुकानदार - फोटो : विजयी टीम के ​खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अति​थि।
जुलाना। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क पर खड़े गंदे पानी की समस्या को लेकर दुकानदारों ने खंड पंचायत अधिकारी कार्यालय जुलाना में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि बाजार में नाले के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर भर जाता है जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। कई राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बदबू फैलने से भी परेशानी होती है। बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के कारण उनके व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में बना नाला अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है और गंदा पानी बाहर निकलकर सड़क पर फैल जाता है। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या से परेशान दुकानदारों ने शुक्रवार को खंड पंचायत अधिकारी कार्यालय को समस्या से अवगत कराया। दुकानदारों ने लिखित शिकायत कर्मचारी को सौंप दी और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।



जुलाना का बाजार नगर पालिका और खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आता है। बाजार का आधे हिस्से में नपा के सफाईकर्मी सफाई करते हैं लेकिन आधा बाजार पंचायती राज कार्यालय के अंतर्गत आता है। जहां पर निकासी व्यवस्था नही होने से दुकानदारों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी दी लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed