{"_id":"c59e84a4659db1d7873a8357c9ac6b12","slug":"shop-worker-meet-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नपा सचिव से मिले दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नपा सचिव से मिले दुकानदार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजारों में निरंतर बढ़ रही लावारिस पशुओं की संख्या से परेशान राहगीर, दुकानदार नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां नगर पालिका सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की।
दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर पालिका एरिया के आसपास नंदी गो शाला खोले जाने की मांग भी की। जब तक नंदी गोशाला का निर्माण न हो तब तक घुमंतू पशुओं गोशालाओं में छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
दुकानदार सीता बुडायन, वेदप्रकाश, अनिल खापड़, चंद्रपाल, रामकुमार गोयल, सुरेंद्र ने कहा कि बाजरों में लावारिस पशुओं के झुंडों को जमावड़ा रहता है। बाजारों में लावारिस पशुओं के चलते दुर्घटना होने का डर भी वाहन चालकों को रहता है।
विज्ञापन
बाजारों में हर रोज किसी न किसी सड़क पर आपसे में लावारिस पशुओं के झुंड भिड़ते रहते हैं, इससे जानमाल की हानि होने का डर रहता है। बीते दिनों नगर पालिका के पास ही आपस में लावारिस पशुओं की भिड़ंत हो गई बड़ी मुश्किलों से दुकानदारों, राहगीरों ने डंडों सेभिड़ रहे लावारिस पशुओं को दूर किया।
नगर पालिका सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।