फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shivkumar was killed in the controversy over spending money while drinking alcohol

शराब पीने के दौरान पैसे खर्चने के विवाद में ली थी शिवकुमार की जान

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shivkumar was killed in the controversy over spending money while drinking alcohol
दो सप्ताह पहले करसोला गांव में मजदूर की हत्या करने के आरोप में करसोला गांव निवासी जोनी और इस्माइला निवासी सोनू उर्फ संदीप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान पैसे खर्च करने को लेकर हुए विवाद शिवकुमार की हत्या की गई थी। शराब पीने के दौरान कम पैसे खर्च करने को लेकर कहासुनी होने पर डंडे और पत्थर से वार कर जान ले ली थी।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 30 जून की रात को करसोला गांव में शिवकुमार (32) की लाठी व डंडे से पीट डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मजदूर का शव करसोला से लजवाना खुर्द गांव की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे मिला था। मुंह, माथे और छाती पर चोट के निशान थे। शव के पास एक बिंडा पड़ा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो दो युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शिवकुमार के साथ मिलकर रामकली गांव में गेहूं की तूड़ी का काम किया था। इसके बाद उन्होंने साथ में ही शराब पिया। शराब के लिए पैसे खर्च करने को लेकर शिवकुमार से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी थी। जुलाना थाना के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शिवकुमार की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने शिवकुमार के साथ रामकली गांव में तूड़ी का काम किया था। इस काम के सिलसिले में उनका आपस में कुछ पैसे का लेनदेन था। जब वह तीनों शराब पी रहे थे तो इसी लेनदेन को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के चलते उन्होंने शिवकुमार की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed