फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shiva devotees celebrated the festival of Shivratri with pomp, the bombs echoed in the temples throughout the day

शिवभक्तों ने धूमधाम से मनाया शिवरात्रि का पर्व, मंदिरों में दिनभर गूंजे बम भोले के जयकारे

Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees celebrated the festival of Shivratri with pomp, the bombs echoed in the temples throughout the day
रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर जलभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिलेभर में मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर, प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, भूतेश्वर नाथ मंदिर, हरि कैलाश मंदिर, बनखंड महादेव मंदिर, ठिठारी महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भारी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। मंदिरों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध व गंगा जल, पंचमेवा भगवान को समर्पित किया और मंगल कामना की। दोपहर तक मंदिर में पहुंचने वालों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न आए, इसे लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटियों ने वालेंटियरों की डयूटियां लगाई हुई थीं।
विज्ञापन

महाभारतकालीन जयंती देवी मंदिर में मंगलवार को चार पहर की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शिरकत की। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली लाने की कामना करते हुए कहा कि महाशिव व्रत कल्याणकारी मनोरथों को पूर्ण करने वाले, अरोग्य देने वाले व मोक्ष का दाता हैं। धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने से जिस सुख की अनुभूति होती हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed