फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sharp weapons were used between two parties in Kheda Khemavati village

Jind News: गांव खेड़ा खेमावती में दो पक्षों में चले धारदार हथियार

Tue, 03 Sep 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons were used between two parties in Kheda Khemavati village
सफीदों। खेड़ा खेमावती गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें पांच महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान एक पक्ष के दीपचंद (59), मनीष (18), वीरमति (53), कश्मीर (55), सुल्तान (50), राजेश (30) तथा दूसरे पक्ष के हरीश (23), सत्यनारायण (60), मीना (54), उषा (40), अमृता (48), पिंकी (34) व अश्विनी (40) के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के बाद डॉक्टर के द्वारा छुट्टी दे गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायलों के अनुसार दो दिन पहले खेड़ा खेड़ामती गांव में एक राजनीतिक कार्यक्रम आंबेडकर भवन में आयोजित होना था। इसको लेकर के उक्त ग्रामीण गांव के सरपंच से आंबेडकर भवन की चाॅबी लेने के लिए गए थे लेकिन इस दौरान सरपंच बाहर थे। सरपंच के कहने पर ग्रामीणों ने आंबेडकर भवन की ताले को तोड़ दिया था और कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उसके बाद सोमवार को जब नया ताला लगाने के बाद ग्रामीण एक चाबी सरपंच को देने के लिए गए और दूसरी चाबी अपने पास रखने की बात कह रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में चाबी रखने को लेकर के झगड़ा हो गया। कुछ ही पलों में यह झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिस कारण पहले से ही रंजिश रखने वाले दो परिवारों में आपस में जमकर तेजधार हथियार व लाठी-डंडे चले। इसमें पांच महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक स्थान दाखिल करवाया गया। सदर थाना प्रभारी आत्मा राम ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed