फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sex ratio has fallen by 12 points, how will the daughters be saved?

Jind News: 12 अंक गिरा लिंगानुपात आखिर कैसे बचेंगी बेटियां

Thu, 26 Jun 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sex ratio has fallen by 12 points, how will the daughters be saved?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जून माह में गिरे जिले के लिंगानुपात को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग को चिंता सताने लगी है। अगर ऐसे ही भ्रूण हत्या होती रही तो बेटियां कैसे बच पाएंगी और कैसे लिंगानुपात में सुधार हो पाएगा। बताया जा रहा है कि भ्रूण लिंग परीक्षण और सामाजिक रूढ़ियों की वजह से यह अंतर लगातार बढ़ रहा है। सरकार को इस दिशा में सख्त कानून लागू करने और जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि बेटियों को भी बराबरी का हक मिल सके और लिंग संतुलन सुधारा जा सके।
लिंगानुपात में सुधार करने के लिए जिलेभर के एसएमओ की ऑनलाइन बैठक की सीएमओ ने ली। बैठक में 21 जून के लिंगानुपात का पिछले माह के लिंगानुपात के साथ तुलनात्मक अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिला का लिंगानुपात सीआरएस पोर्टल के अनुसार 12 प्वाइंट कम मिला। यह मई माह तक 932 था। जो जून माह में घट कर 920 हो गया है।
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि सीआरएस पोर्टल पर कोई भी एंट्री पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। कम लिंगानुपात का कारण कम डाटा एंट्री नहीं रहना चाहिए।
एएनएम के अनुसार सभी गांवों की रिपोर्ट जिसमें लिंगानुपात को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें 850 से कम, 850 से 900, 900 से अधिक लिंगानुपात वाले गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों के सरपंचों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सूचना तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा। कम लिंगानुपात के बावजूद भी किसी भी प्रवर चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई सूचना नही दी जा रही है। सभी सीचएसी से रिपोर्ट आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed