{"_id":"65ca60f6a6c5258fbb015c67","slug":"sewerage-system-stalled-in-sectors-manholes-lying-open-jind-news-c-199-1-sroh1006-112951-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टरों में सीवरेज व्यवस्था ठप, खुले पड़े मैनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टरों में सीवरेज व्यवस्था ठप, खुले पड़े मैनहोल
Mon, 12 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी32-बच्चे की मौत मामले में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे महावीर कंप्यूटर। स्वयं
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि हुडा सेक्टर में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। मैनहोल के ढक्कन खुले होने से हादसे हो रहे हैं।
महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि हुडा सेक्टर-7 और 8 के हालात बद से बदतर हैं। इसकी वजह से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हुडा कोई सुध नहीं लग रहा है। आठ फरवरी को खुले मैनहोल चार साल का बच्चा गिर गया था। जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वे सोमवार को मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन राजस्थान से आकर यहां मजदूरी करके जीवनयापन कर रहे हैं, लेकिन हुडा प्रशासन की लापरवाही की वजह से ये घटना घटित हुई है, क्योंकि पूरे शहर में जनस्वास्थ्य विभाग व हुडा प्रशासन मैनहोल पर ढक्कन भी नहीं लगा रहा, जिससे आए दिन अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा बना है।
महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि जिम्मेदार विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग चार साल के बच्चे की जान चली गई। उसकी मौत का कौन जिम्मेवार होगा। उन्होंने डीसी जींद से मांग की कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता की जाए। जब से बच्चे की मृत्यु हुई है तब से पूरा मजदूर परिवार सदमे में है। परिवार आर्थिक सहायता के लिए हुडा कार्यालय के चक्कर लगा रहा हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बताया कि सेक्टर-6-7 में जेडी-7 का नाला खुला पड़ा है और वहां पर नजदीक एक कमरे में 4-5 फुट पानी भरा हुआ है। अक्सर उसके आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। यदि जिला और हुडा प्रशासन ने जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया नहीं कराया तो सेक्टरवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।