{"_id":"6a67ae0b074690d5790d686a","slug":"sewerage-overflow-in-sector-11-troubles-residents-with-wastewater-stagnating-in-vacant-plots-increasing-the-risk-of-disease-jind-news-c-199-1-sroh1006-157456-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्टर-11 में सीवरेज ओवरफ्लो से लोग परेशान, खाली प्लॉटों में जमा गंदे पानी से बढ़ा बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्टर-11 में सीवरेज ओवरफ्लो से लोग परेशान, खाली प्लॉटों में जमा गंदे पानी से बढ़ा बीमारियों का खतरा
विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी26-सेक्टर-11 के खाली प्लाट में जमा सीवरेज का पानी। स्रोत सेक्टरवासी
जींद। शहर के सेक्टर-11 स्थित मार्केट के आसपास खाली प्लॉटों में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। गंदे पानी के जमाव से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सेक्टरवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय निवासी अजीत सिंह, सुभाष चंद्र, रमेशचंद्र, सोमबीर और राजेश ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी खाली प्लॉटों में जमा होने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में पहले से ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में सीवरेज के गंदे पानी के जमा रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे क्षेत्रवासियों में डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों को लेकर चिंता बनी हुई है।
लोगों ने कहा कि सेक्टर-11 शहर का पॉश क्षेत्र माना जाता है लेकिन यहां बार-बार सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वर्जन
सेक्टर-11 में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। -अनुज कुमार, कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण