फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seventh accused of attempt to murder arrested

Jind News: हत्या के प्रयास का सातवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seventh accused of attempt to murder arrested
उचाना। उचाना कलां में हुए लड़ाई-झगड़े में गोली मारकर हत्या करने के प्रयास में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरवाना के बड़सी पट्टी निवासी विद्यासागर के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस सोमबीर उर्फ काडू, सचिन उर्फ सुक्खा, सागर कुमार, अरुण उर्फ कर्ण, सोनू खान व रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि एक नवंबर को उचाना थाना पुलिस को सूचना मिली कि उचाना कलां निवासी साहिल उर्फ गोल्डी को गोली लगने के कारण सिविल अस्पताल उचाना दाखिल करवाया गया था। ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उसे रोहतक रेफर कर दिया गया है। जब उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसी समय साहिल के भाई सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 अक्तूबर को उनका भाई दीपावली का त्योहार मनाने के लिए गांव की चौपाल में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। रात लगभग सवा 12 बजे उसका भाई साहिल अपने घर आने लगा तो चौपाल के पास उसके भाई का रास्ता रोककर गोली मारी गई थी। संवाद

20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र

20जेएनडी33: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed