फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Serving cows brings the blessings of 33 crore deities: Satbiranand Maharaj

गाय की सेवा से मिलता है 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद : सतबीरानंद महाराज

Thu, 15 Jan 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Serving cows brings the blessings of 33 crore deities: Satbiranand Maharaj
14जेएनडी38: गौशाला में आयोजित महोत्सव में शिरकत कर भजन करते हुए साधु-संत। स्रोत पुजारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मकर संक्रांति पर्व पर तीर्थ पांडु-पिंडारा स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में गो महोत्सव संतो के सान्निध्य में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देश-प्रदेश से पहुंचे साधु-संतों ने गोवंशो के महत्व पर भजन भी गाये।
महोत्सव में देश और प्रदेश की राजधानी से दर्जनों गोभक्तों ने शिरकत की। इस दौरान श्री कृष्ण गो शाला समिति के संचालक महंत स्वामी सतबीरानंद महाराज ने सभी संतो और गो भक्तों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वामी श्री अखंडानंद महाराज की अध्यक्षता में हुए इस महोत्सव में स्वामी श्रीश्री 1008 ओमानंद महाराज, स्वामी कृष्णानन्द महाराज, आचार्य योगेन्द्रानंद महाराज सहित विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौधरी राजपाल ने शिरकत की। व्य
विज्ञापन
विज्ञापन

वस्था के लिए पवन कपूर और स्वास्थ्य कर्मी देवीराम कौशिक सहित दर्जनों गोभक्त मौजूद थे। महंत स्वामी सतबीरानंद महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर गोशाला में संतो का सान्निध्य इस क्षेत्र के लिए लोक कल्याणकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गोशाला में तीन दिवसीय अखण्ड पाठ, विशाल संत प्रवचन व महायज्ञ कार्यक्रम रखा गया।
उन्होंने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से गाय की पूजा और सेवा करता है, उसे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाता है और उसे हर प्रकार के संकटों से मुक्त करता है।

गाय को गोमाता कहा जाता है क्योंकि इसमें मां के समान करुणा और ममता होती है। जो व्यक्ति गोमाता की देखभाल करता है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती। मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित कार्यक्रम का खास महत्व होता है। कार्यक्रम के बाद सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को महायज्ञ में आहुति डालने के लिए भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed