फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seniors became the guides for freshers, and peer mentoring fostered mutual trust.

Jind News: सीनियर्स बने फ्रेशर्स के मार्गदर्शक, पीयर मेंटरिंग से बढ़ाया आपसी विश्वास

Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seniors became the guides for freshers, and peer mentoring fostered mutual trust.
फोटो 24जेएनडी01-राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीनियर और जूनियर विद्या
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत सोमवार को पीयर मेंटरिंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य शमशेर सिंह की अध्यक्षता में एनटीएफ नोडल अधिकारी डॉ. सुमन खरब ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के छोटे-छोटे समूह बनाए गए। इनमें सीनियर विद्यार्थियों को जूनियर एवं फ्रेशर विद्यार्थियों के साथ जोड़ा गया। सीनियर विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और कॉलेज जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही कॉलेज में आने वाली सामान्य समस्याओं के समाधान और उचित मार्गदर्शन के संबंध में भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार ढुल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पीयर मेंटरिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीनियर विद्यार्थियों से अपने जूनियर साथियों का सहयोग और मार्गदर्शन करने का आह्वान किया ताकि नए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. सुमन खरब ने कहा कि इस पहल से सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed