फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Senior Students at PM Shri Kendriya Vidyalaya Gift 250 Books to Juniors

Jind News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर को भेंट कीं 250 किताबें

Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Senior Students at PM Shri Kendriya Vidyalaya Gift 250 Books to Juniors
03जेएनडी24: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पुस्तक उपहार कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और अन्
जींद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में पुस्तक उपहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना रहा। सीनियर छात्रों ने जूनियर साथियों को पुरानी पाठ्य पुस्तकें और ज्ञानवर्धक किताबें उपहार में भेंट कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 42 विद्यार्थियों को लगभग 250 पुस्तकें प्रदान की गईं। प्राचार्य सुरेंद्र ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं और इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों में पढ़ने की रुचि जाग्रत करते हैं बल्कि उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि एक ही पुस्तक का बार-बार उपयोग करने और उसे दूसरों के साथ साझा करने से कागजों की खपत कम होती है जो पेड़ों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण में एक बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की लाइब्रेरियन निधि शर्मा ने छात्रों को जीवन में पुस्तकों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर ऋतु यादव, उमेश, सुमित, संगीता और सुखवीर और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed